Loading...

बाढ़ पीड़ितों के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जुटाया धन

Ankita • 13 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने प्रदेश में हुई आपदा के लिए राहत कोष इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। इकाई उपाध्यक्ष दीक्षित पुंडीर ने बताया कि “सेवा परमो धर्म:” को ध्येय मानते हुए प्रदेश में कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाहन बाजार में धन एकत्रित किया।

यह अभियान दो दिनों तक पूरे जिला सिरमौर में चलाया जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने प्रत्येक जिला में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष बिरसान्टा ने बताया कि जो लोग घरों से दूर है उन्हें अपने पास रखने का कार्य भी विद्यार्थी परिषद कर रही है।

मंडी के पंचवक्त्र मन्दिर में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान के तहत गाद हटाई। पूरे प्रदेश की 156 इकाइयां राहत कोष इकट्ठा कर रही है व पूरे प्रदेश के जनमानस से भी आग्रह किया है कि इस संकट की घड़ी में एक दूसरे की सहायता करें। इस दौरान दीक्षित पुंडीर,अश्वनी,मनीषा,मनीष बिरसान्टा, सुमन, अंकिता वालिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।