HNN / हमीरपुर
भारी बरसात के चलते भी भक्तों का बाबा के प्रति श्रद्धा भाव कम नहीं हुआ है। बता दें कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते और भारी बरसात के बीच बाहरी राज्यों से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पहुंचे। अधिकतर श्रद्धालु बाइक व साइकिल पर सवार होकर मंदिर पहुंचे। बता दें कि रविवार को तकरीबन 20000 श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की।
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दे कि मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई हैं, जहां पर ट्रस्ट की ओर से संचालित सुविधाओं का वर्णन किया जा रहा है। मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन को पहुंचे। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रख रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





