HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में एक बार फिर से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम साफ होते ही बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं का आना दरबार में शुरू हो गया है। मंगलवार को भी पंजाब के काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में शीश नवाने पहुंचे। मंगलवार को भी ढोल-नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए श्रद्धालु बाबा के गुफा में पहुंचे।
बता दे कि बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। उधर, मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हो रही लगातार बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही श्रद्धालु फिर से जत्थों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





