लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

PRIYANKA THAKUR | 14 फ़रवरी 2022 at 12:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध मंदिर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का खूब सैलाब उमड़ा। छुट्टी का दिन होने के चलते बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। बता दें कि श्रद्धालु सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए कतारों में खड़े हो गए और लाइने बाजार तक लगी रही। श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए और बाबा के दर्शन करते रहे।

कोविड-19 के मामलों में गिरावट आने के चलते तकरीबन 15000 श्रद्धालु दो माह बाद बाबा की नगरी पहुंचे‌। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा मंदिर परिसर खचाखच भरा रहा। हालांकि मंदिर में पुलिस के जवान तैनात किए हुए थे जो श्रद्धालु को बारी-बारी से कोविड-19 नियमों के साथ अंदर भेज रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]