लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

SAPNA THAKUR | 27 जून 2022 at 10:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पर नमस्तक हुए। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। उमस भरी गर्मी में भी श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहे और अपनी बारी आने पर बाबा के दर पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा के दरबार पर शीश नवाने आते हैं। खास तौर पर चैत्र मेलों और वीकेंड पर भारी तादाद में श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बाहरी राज्यों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए बारी-बारी बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करते रहे। शनिवार शाम से लेकर रविवार शाम तक करीब 30,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]