लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़े श्रद्धालु, 30 हजार ने नवाया शीश

SAPNA THAKUR | 8 अगस्त 2022 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बीते रोज रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला। इस दौरान सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पर नमस्तक हुए।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। बता दें कि इन दिनों भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की आस्था बाबा के प्रति जरा भी नहीं डगमगाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

श्रद्धालुओं में भारी बरसात के बीच भी खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर में पहुंचे और शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]