HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ जी के तपोस्थली में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। नव वर्ष के मौके पर लाखों श्रद्धालु मंदिर में शीश नवाने पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लगकर बाबा बालक नाथ जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही बाबा बालक नाथ जी के मंदिर में नववर्ष को लेकर तैयारियां भी बहुत अच्छे से की गई है। नववर्ष के मौके पर 40,000 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर शीश नवाया है।
बाबा बालक नाथ जी के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। लंबी-लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ बाबा बालक नाथ जी के दर्शन किए। एसडीएम कुलदीप पटियाल ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





