HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में भारी बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। मां के दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बता दें कि रविवार के चलते बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दर पर शीश नवाने पहुंचे।
बारिश का दौर जारी रहने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई श्रद्धालु हाथ में छाता लेकर माथा टेकने के लिए लाइनों में खड़े दिखे। इस दौरान बारिश और धुंध के बीच करीब 23,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना करी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि बारिश के बावजूद भी श्रद्धालु मां के दरबार पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





