बारिश का कहर: चलती बाइक पर अचानक गिरा बड़ा पेड़, दो युवक जख्मी

By Ankita Published: 14 Aug 2023, 11:08 AM | Updated: 14 Aug 2023, 11:08 AM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से सटे नवोदय स्कूल के समीप भारी बारिश के चलते एक हादसा पेश आया है, बता दें यहां चलती बाइक पर अचानक ही पेड़ गिर गया, जिस कारण बाइक सवार 2 युवक बुरी तरह जख्मी हुए है। घायलों की पहचान 21 वर्षीय वैभव और 26 वर्षीय मनिंदर के तौर रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सोलन से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह नवोदय स्कूल के समीप पहुंचे तो अचानक एक बड़ा पेड़ बाइक के ऊपर जा गिरा, जिसके बाद दोनों जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहाँ वैभव को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।

Tags: