HNN / बिलासपुर
हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक जिला बिलासपुर स्थित नैना देवी में शुक्रवार को श्रावण अष्टमी मेले के आठवें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी गई। भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं रोक पाई। शुक्रवार को करीब 40,000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को उन्हें नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बैरिकेड लगाए और 200-200 श्रद्धालुओं को एक बैरिकेड से धीरे-धीरे करके आगे भेजते रहे। उधर, मंदिर अधिकारी राज कुमार ने बताया कि श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने 18,83,802 रुपये, 18 ग्राम सोना और 4.7 किलोग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





