Loading...

बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

SAPNA THAKUR • 15 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला भर में हुई बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है। पहले जहां दो-तीन माह से बारिश न होने के कारण फसलें तबाह हो रही थी तो वही शुक्रवार देर रात को हुई बारिश ने फसलों को नया जीवन प्रदान किया है। जिला में बारिश की फुहारे गिरने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसानों ने बताया कि वह पिछले नवंबर माह से बारिश के इंतजार में बैठे थे।

आसमान पर काले बादल तो छाए रहते थे परंतु वह बिना बरसे ही वापस लौट जाते थे। नवंबर और दिसंबर माह में बारिश न होने से उनकी फसलों को खासा नुक्सान पहुंच रहा था। आलम यह था कि फसलें पीली पड़ने लग गई थी। परंतु इसी बीच बारिश की फुहारे फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी और खेत फिर से हरे-भरे हो गए।