HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में 26 सितम्बर से 9 अक्तूबर 2022 तक आयोजित किए जा रहे श्री महामाया बालासुंदरी अश्विन नवरात्रि मेला के दौरान कालाअंब क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों विशेषकर कागज के कारखानों के उत्पादन की पूर्ती हेतु तूड़ी और भूसे से लदे ट्रक और ट्रैक्टर आदि वाहनों के परिचालन पर मेला अवधि के दौरान प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है।
इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राम कुमार गौतम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, मेला अवधि के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार मूल ढांचे के अतिरिक्त बड़े-बड़े बोरे की सहायता से तूड़ी आदि लदे ट्रकों एवं ट्रैक्टरों आदि वाहनों को कालाअंब से त्रिलोकपुर रोड़ पर मेला अविध के दौरान प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक चलाए जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





