बाहर गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर में लगाई सेंध
HNN/ हमीरपुर
उपमंडल भोरंज के तहत तरक्वाड़ी में चोरी की वारदात पेश आई है। शातिरों ने घर से लाखों के आभूषणों सहित हज़ारों रूपए की नकदी पर हाथ साफ़ किया है। बता दें, तरक्वाड़ी निवासी राकेश कुमार पुत्र जगरनाथ गांव तरक्वाड़ी (गारी) के घर में शातिरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
घर में किसी को ना पाकर शातिर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे 5 लाख रुपए के आभूषणों सहित सात हजार रुपए की नकदी ले उड़े। जब किसी ने घर के ताले टूटे हुए देखे तो पीड़ित परिवार को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से आभूषणों सहित नकदी गायब थी।
वहीँ, भोरंज पुलिस थाने में राकेश कुमार ने इस बाबत मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ सूरम सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।