बिगड़ैल वाहन चालकों पर बद्दी पुलिस ने कसा शिकंजा, काटे चालान
HNN / सोलन
जिला सोलन में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर जिला पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ा रही है। बता दें कि अब जिला की बद्दी पुलिस ने वाहन चालकों को कड़ा सबक सिखाते हुए 130 वाहनों के चालान किए।
इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 13 लोगों के चालान काटे गए और उनसे मौके पर 2000 रूपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करने पर एक चालान काटा और 5000 रूपये जुर्माना वसूला।
उधर, डीएसपी बद्दी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि बद्दी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस वाहन चालकों को जागरूक कर रही है और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए उनके चालान भी काट रही है।
