बिजली गिरने से खेतों में मवेशियों के लिए रखे घास में लगी आग, करीब 50 हजार का नुकसान

By Ankita Published: 16 Oct 2023, 3:12 PM | Updated: 16 Oct 2023, 3:12 PM 1 min read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भारी बारिश और बर्फ़बारी का दौर जारी है। बारिश और तूफान के चलते जगह जगह नुक्सान होने की खबरे भी सामने आ रही है।

भारी बारिश के चलते नुक्सान का एक नया मामला सामने आया है, यहां जिला की ओड़ा पंचायत के संदेटा गांव में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से खेतों में मवेशियों के लिए रखे घास में आग लग गई।

देखते ही देखते ग्रामीण की ओर से एकत्रित कर रखा गया सारा घास(चारा) स्वाह हो गया। आकलन के अनुसार करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वहां कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।