Loading...

बिजली चोरी करते काबू किए 9 लोग, विभाग ने वसूला इतना जुर्माना….

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में बिजली बोर्ड द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। बता दें बिजली बोर्ड द्वारा बंजार के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण के दौरान 9 लोगों को बिजली चोरी करते हुए काबू किया है।

टीम ने चोरी में इस्तेमाल की गई तारों को जब्त किया गया है और एक लाख रुपए जुर्माना राशि ली गई है। जानकारी के मुताबिक, टीम ने बंजार के जिभी, तांदी, भुआ, धार लशवाल आदि क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

बोर्ड ने कार्यवाही करते हुए बिजली चोरों के चालान काटे हैं। इनसे चालान के रूप में एक लाख रुपए की राशि वसूल की गई है। विद्युत उपमंडल बंजार के सहायक अभियंता शशिकांत ने खबर की पुष्टि की है।