Loading...

बिजली चोरी करने के आरोप में आठ उपभोक्ता से वसूला जुर्माना

PARUL • 15 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में बिजली चोरी करने से कई इलाकों में लौ वोल्टेज की समस्या सामने आ रही थी। इसके समाधान के लिए विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताज़ा मामला विकास खंड सलूणी का है। जहां विभाग ने बिजली की चोरी करने के आरोप में आठ उपभोक्ताओं से 45,500 रुपए जुर्माना वसूला है।

साथ ही चोरी के लिए इस्तेमाल किया गया सर्विस तार भी बोर्ड ने जब्त कर लिया है। बिजली की चोरी के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण रोजाना विभाग की टीमें अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर बिजली सप्लाई की जांच कर रही हैं। जिस दौरान कई लोग ऐसे मिल रहे हैं, जो बिजली के तारों में कुंडी लगाकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए हैं।

विभाग ने बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए उपभोक्ताओं को हिदायत दी है कि दोबारा ऐसा करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। उनके बिजली मीटर भी उखाड़े जा सकते हैं। बता दें कि सलूणी में बिजली विभाग की टीमों ने 350 कनेक्शन की जांच की। इनमें 25 उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

तो वहीं बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बिजली की चोरी करते आठ लोगों को पकड़ा गया है। इन लोगों को जुर्माना लगाया गया है। जो भी व्यक्ति बिजली की चोरी करेगा, उसके खिलाफ विभाग कड़ी कार्यवाही करेगा।