बिलासपुर के कश्मीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के कश्मीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया है। सहायक कमांडेंट के पद पर पहुंचने पर उन्हें यह पुरस्कार मिला है। कश्मीर सिंह जिला बिलासपुर के सरकाघाट उपमंडल के गांव डोडर रखोह के रहने वाले है।
कश्मीर सिंह को यह पदक दिल्ली के मेराकी केंद्रीय सुरक्षा बल मुख्यालय नई दिल्ली में तीन जून को हुए अलंकरण समारोह में दिया गया। इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी घोषणा 15 अगस्त 2023 को की थी।
सीआईएसफ में सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए कश्मीर सिंह ने अपनी सेवाएं देश के कई क्षेत्रों में दी। कश्मीर सिंह मध्य वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सुरजन सिंह किसान हैं।