लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान चिट्टा और 359 ग्राम चरस बरामद, चार गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 26 फ़रवरी 2026 at 3:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थ बरामद किए। टैक्सी सवार तीन युवकों से चिट्टा और एक बाइक सवार से 359.76 ग्राम चरस जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बिलासपुर

टैक्सी से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद
पुलिस थाना सदर की टीम ने बीती रात कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही टैक्सी (HP 01M-3272) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर टैक्सी में सवार तीन युवकों के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुजेंद्र कुमार (25) निवासी लंबा थाच, भूपेंद्र (19) निवासी मरोट और यशपाल (18) निवासी मंडप, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।

बाइक सवार से 359.76 ग्राम चरस बरामद
दूसरी कार्रवाई वीरवार तड़के करीब 3:45 बजे की गई। पट्टा के पास नाकाबंदी के दौरान मंडी-भराड़ी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल (HP 22B-7656) को रोका गया। जांच में बाइक सवार राजीव कुमार (41) निवासी गांव धनेड, जिला हमीरपुर के कब्जे से 359.76 ग्राम चरस बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]