बिल्डिंग की छत से गिरे 2 युवक, एक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/ चंबा
जिला चंबा के चुराह के भंजराड़ू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहां 2 युवक बिल्डिंग की छत से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की जान चली गई है। इसके साथ ही एक युवक गंभीर रूप घायल हुआ है।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की पहचान नरेन सिंह पुत्र देसराज गांव बैरागढ़ तहसील चुराह के रूप में हुई है। वहीं 32 वर्षीय हरिंद्र पुत्र बलदेव गांव देवीकोठी तहसील चुराह जख्मी है। पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, नरेन और हरिंद्र दोनों रात को भंजराड़ू में एक बिल्डिंग की छत पर बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक ही दोनों नीचे गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सक ने नरेन को मृत घोषित कर दिया जबकि हरिंद्र को स्थानीय अस्पताल से चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।