बीती रात हार्ट अटैक आने से सेवानिवृत्ति सीडीपीओ ए.के. उपाध्याय की हुई मृत्यु
HNN/पांवटा साहिब
सेवानिवृत्ति सीडीपीओ आनंद कुमार उपाध्याय का बीती रात को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। उन्हें रात को साई अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। आनंद कुमार उपाध्याय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात को आनंद कुमार उपाध्याय के सीने में अचानक दर्द होने लगा। जिस दौरान उन्हें उपचार के लिए साई अस्पताल बद्रीपुर ले जाया गया। लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया और अपने परिवार को छोड़ कर चले गए। जिसके बाद उनके शव को घर लाया गया।
बताया जा रहा है कि आनंद कुमार उपाध्याय का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया है। बता दें कि आनंद कुमार उपाध्याय सीडीपीओ पद से सेवानिवृत्ति हुए थे। साथ ही वह एक ज्योतिष भी थे। आनंद कुमार उपाध्याय पांवटा साहिब में भी कार्यरत रहे हैं। जहां पर उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा।
उन्होंने अपने कार्यकाल में सैंकड़ों महिलाओं को रोजगार दिया। पात्र महिलाओं को ही प्राथमिकता देने के चलते अधिकारी के रूप में उपाध्याय चर्चित रहे। ए.के. उपाध्याय का स्वभाव अत्यंत मिलनसार था और वह निर्धन लोगों के प्रति सेवाभाव की भवन रखते थे। उनकी ईमानदारी और मिलनसार स्वभाव सभी आकर्षित करता था।
बता दें कि ए.के. उपाध्याय ज्ञानी होने के चलते ज्योतिष विधा में अग्रणी थे। अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गुरु महाराज के साथ हरिद्वार व ऋषिकेश में अपना ज्ञान ध्यान व जन सेवा करते रहे।