HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के एकमात्र राजकीय बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय में पढ़ने के लिए अब छात्रों को पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी अधिक फीस देनी होगी। इस बारे में कॉलेज प्रशासन की की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 35,650 रुपए फीस जमा करवानी होगी जो पिछली बार से 10 प्रतिशत ज्यादा है।
साथ ही तीन अन्य सेमेस्टरों की पढ़ाई के लिए छात्रों को तकरीबन 30 हजार रुपए का सालाना शुल्क चुकाना होगा। बी फार्मा की चार साल की डिग्री के लिए करीब 1.30 लाख रुपए फीस जमा करवानी होगी। बता दें कि पहले प्रथम सेमेस्टर की फीस 32000 रुपए थी जिसमे अब करीब 3,650 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसमें से पांच हजार रुपये की धरोहर राशि छात्रों को रिफंड कर दी जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश थमन ने बताया कि इस बार दाखिले के लिए फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही जो छात्र छात्रावास की सुविधा चाहते हैं उनके लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है। छात्रावास में 40 प्रशिक्षुओं को भोजन, ठहराव के अलावा पढ़ाई के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





