Loading...

बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

PARUL • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कपिल शर्मा वार्ड चार नालागढ़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपिल शर्मा घर में अकेला रहता था। जब वह एक दो दिन से घर से बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद को दी। जब वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे तो घर में व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी गीतांजलि ने मामले की पुष्टि की है।