बेकाबू होकर दुकान में घुसा सेब से लदा ट्रक, 1 बाइक भी क्षतिग्रस्त
हैप्पी अवर्स कैफे में काम करने वाला युवक अरविंद हुआ घायल
HNN/ नाहन
नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर एक सड़क हादसा पेश आया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान का ट्रक नंबर आरजे 11gb 5276 शाम करीब 7:30 बजे के आसपास अपना संतुलन खो जाने के कारण हैप्पी अवर्स कैफे में जा घुसा।

इस हादसे में जहां इस टीन पोश कैफे में बैठे युवक को मुंह पर चोटें आई हैं वहीं एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायल युवक को जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक सेब से लदा ट्रक नाहन की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्रक सेन की सैर के समीप झमीरिया में पहुंचा तो अचानक ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा। इस इस सड़क दुर्घटना में दुकान में रखा फ्रिज और अन्य कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। दुकान के मालिक अंबर का कहना है कि उसका 2 लाख ला से अधिक का नुकसान हुआ है।
बरहाल हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं इस हादसे के बाद ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।