लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौटे पिता ने लगाया फंदा

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 10:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी की ग्राम पंचायत पंडोह में एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया है। व्यक्ति अपनी दोनों बेटियों को स्कूल छोड़कर वापिस घर लौटा और उसने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। वही मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की तहकीकात जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्जी का काम करने वाला 41 वर्षीय अख्तर पुत्र रहमतुल्लाह अपनी दोनों बेटियों को स्कूल छोड़ने के बाद वापस घर पहुंचा। इसी दौरान व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब व्यक्ति की पत्नी घर पहुंची तो पति को फंदे पर झूलता देख उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए तथा इस बाबत सूचना पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या किन कारणों से की गई है इसका खुलासा अभी होना बाकी है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसी के आधार पर मामले की आगामी कार्यवाही जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]