लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बैंक में पैसा जमा करवाने आए व्यक्ति से हजारों रुपए लूटकर फरार हुआ आरोपी

Ankita | 23 नवंबर 2023 at 2:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में अज्ञात शख्स द्वारा बैंक में पैसा जमा करवाने आए व्यक्ति से हजारों रुपए लूटने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दी है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह अपने कुछ पैसे जमा करवाने के लिए बद्दी के केनरा बैंक में आया था। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उससे 49 हजार रुपए की नकदी लेकर भाग गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह रेडी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा जल्द ही पुलिस से आरोपी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई गई है। खबर की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]