HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। बता दे यह शिवरात्रि महोत्सव 18 से 22 फरवरी तक चलेगा। इस महोत्सव के आयोजन को लेकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम की अध्यक्षता में 2 बार बैठकें हो चुकी हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से बैजनाथ के विधायक एवं सीपीएस संसदीय किशोरी लाल उपस्थित रहे।
किशोरी लाल कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करेंगे। सीएम सुक्खू बाजार मे निकलने वाली शोभा यात्रा में भी भाग लेंगे। इसके साथ ही सीएम सुक्खू इंदिरा गांधी स्टेडियम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी करेंगे। किशोरी लाल ने कहा कि इस दौरान शिव मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शिवरात्रि महोत्सव के दौरान 5 दिन तक मंदिर में हवन किया जाएगा। मंदिर में आने वाले श्रदालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के दिन रात को मंदिर परिसर मे जगराते का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अगले 3 दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्टार ना इट का आयोजन होगा, जिसमें बाहरी कलाकारों सहित स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





