Loading...

बॉयज स्कूल नाहन में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ankita • 18 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

आज बुधवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन में अंडर-19 छात्र व छात्राओं की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बॉयज स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान मुख्य अतिथि थे।

बता दें प्रतियोगिता में सिरमौर जिला के विभिन्न विद्यालयों से छात्र व छात्राएं भाग ले रहे हैं। आज 18 अक्टूबर को छात्रा वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग जिले भर से आई 25 छात्राओं ने भाग लिया।

बता दें प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए होगा। यह प्रतियोगिता जिला सोलन में 27 से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

जिसका कोचिंग कैंप बॉयज स्कूल नाहन में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से टूर्नामेंट इंचार्ज अमित शर्मा, इंचार्ज शिशुपाल डीपीई, राज्य शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर व स्कूल के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।