Loading...

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने मन्नत पूरी होने पर अपनी पत्नी संग मां ज्वालामुखी में टेका माथा

Ankita • 1 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी के दरबार में आज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी धर्मपत्नी सुनीता के साथ शीश नवाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी संग मां का आशीर्वाद लिया और पुजारी ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई।

गोविंदा ने बताया कि उन्होंने मां के दरबार में मन्नत मांगी थी। अब मां की कृपा हुई है और मनोकामना पूर्ण हुई तो आज मां ज्वाला के दरबार में हाजिरी भरने आए हैं।गोविंदा ने मुरली मनोहर मंदिर के भी दर्शन किये। गोविंदा ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

बता दें कि गोविंदा इससे पहले भी हर साल मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए आते रहे हैं। उनकी पत्नी सुनीता माता ज्वाला की परम भक्त हैं। गोविंदा के परिवार की मां ज्वाला के दरबार में गहरी आस्था है। प्रशासन की तरफ से उन्हें माता की चुनरी व सिरोपा भी भेंट किया गया।