बोलेरो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

By PARUL Published: 27 Sep 2023, 6:43 PM | Updated: 27 Sep 2023, 6:43 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत गुगलैहड़ से एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। तो वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुनीष कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गुगलैहड़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मुनीष अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर गुगलेहड़ से खड्ड पंजावर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह गुगलैहड़ शेराबाला गेट पुल्ली के पास पहुंचे तो अचानक एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं उसका दोस्त घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल ले जाया गया है।

तो वहीं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की पुष्टि वसूधा सूद डीएसपी अंब द्वारा की गई है। उन्होंने बतया कि पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।