HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की ब्यास नदी किनारे बाहरी राज्यों के पर्यटक यहां मस्ती करने पहुंचते हैं। परंतु कभी कबार यह मस्ती उनकी जान की दुश्मन बन जाती है। बता दें कि कुल्लू की ब्यास नदी में अब तक कई पर्यटक अपनी जान गवां चुके हैं। यहां ज्यादातर जाने सेल्फी लेने के चक्कर में गई है।
ताजा मामले के तहत जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी किनारे सेल्फी लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। हुआ यूं कि, पठानकोट के पंजाब निवासी अहित कुमार ऊर्फ हैप्पी (26) पुत्र सुभाष कुमार पर्यटन नगरी मनाली घूमने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान जैसे ही वह ब्यास ब्रिज के पास ब्यास नदी किनारे सेल्फी लेने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान युवक नदी की लहरों में बह गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। लिहाजा दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर युवक को रेस्क्यू किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




