Loading...

ब्रेक फेल होने की वजह से सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, हादसे में…..

Ankita • 14 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। ताजा मामला राजधानी शिमला के रामपुर विकास खंड की पंचायत मुनिश का है, यहां आज एक बड़ा हादसा टल गया।

बता दें यहां एक एचआरटीसी बस ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी बस सुबह करीब 8:00 बजे रामपुर जा रही थी। इस दौरान पंचायत मुनिश से करीब 200 मीटर की दूरी पर अचानक ही बस की ब्रेक फेल हो गई। जिसके बाद चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हालाँकि गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।