HNN / नाहन
जिला सिरमौर में परशुराम जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के रघुनाथ मंदिर में रामायण के अखंड पाठ की समाप्ति के पश्चात हवन का आयोजन किया गया, इसके पश्चात भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस शोभायात्रा में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा सहित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से कच्चा टैंक बाजार, छोटा चौक, बड़ा चौक, हिंदू आश्रम, नयाबाजार, महलात की घाटी, गुनुघाट बाजार, पक्का तालाब, रानीताल से वापिस रघुनाथ मंदिर तक निकाली गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रघुनाथ मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारे का विवरण किया गया था जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





