Loading...

भतीजे ने ताया को उतारा मौत के घाट, दोसड़का में पेश आई वारदात

PRIYANKA THAKUR • 7 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में आज एक युवक ने 75 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों रिश्ते में ताया-भतीजा लगते थे। इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान 75 वर्षीय रोशन निवासी दोसड़का के रूप में हुई है। वही, इस वारदात के बाद भतीजा मौके से फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते ताया-भतीजे में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि भतीजे ने दराट से अपने ताया रोशन पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। यहाँ उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।