लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भरमौर में कपड़ों की दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा

PARUL | 21 नवंबर 2023 at 2:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में भरमौर के पुराना बस स्टैंड पर एक कपड़ों की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। इस अग्निकांड के समय दुकानदार भी दुकान में ही मौजूद थे। जिनमें से एक दुकानदार आग की चपेट में आ गया। बता दें कि दुकान की छत में आग की चिंगारी भड़क उठी। जिसके बाद दुकानदार श्याम शर्मा और उनके भाई विजय कुमार ने दुकान में रखे सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान में आग भड़क गई। जैसे ही दुकान से धुआं उठा तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। दुकान में लगी आग के कारण श्याम शर्मा भी झुलस गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उन्हें तुरंत ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर ले जाया गया। तो वहीं दुकान के साथ खड़ी एक कार में भी आग भड़क गई। आग और बढ़ती इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने इस पर काबू पा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू की। एसपी अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]