भाजपा कार्यालय के साथ स्वीट शॉप से 14 लाख बरामद
कांग्रेस प्रवक्ता अजय अवस्थी ने भाजपा प्रत्याशी पर धनबल का प्रयोग करने का लगाया आरोप
HNN / काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान के लिए सुबह 8:00 बजे से ही मतदान केंद्रों में लोगों की लंबी लंबी लाइने लगनी शुरू हो गई है। वही, मतदान की आखिरी संध्या में कांगड़ा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने भाजपा कार्यालय के साथ लगी प्रेमी स्वीट शॉप से 14 लाख रुपए की नकदी बरामद की।
फिलहाल पुलिस ने पैसों को सीज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वही इस बात की भनक जैसी ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लगी, उन्होंने भाजपा कार्यालय के बाहर जबरदस्त नारेबाजी की। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता एवं महासचिव एडवोकेट अजय अवस्थी ने भाजपा प्रत्याशी पर धनबल का प्रयोग करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धन बल पर चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की बारीकी से जांच की जाए।