भाजपा नेता ने एक दिव्यांग बच्ची से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार
HNN/ऊना
जिला ऊना में एक 84 वर्षीय भाजपा नेता को एक दिव्यांग बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें पीड़िता की मां ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची दुकान में सामान लेने गई थी। जिस दौरान 84 वर्षीय दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने दुकानदार को बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते देखा और उसका एक वीडियो भी बना दिया।
जिसके बाद बच्ची की मां ने गगरेट पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।अर्जित सेन एसपी ऊना द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।