Loading...

भाजपा ने दिया नारी को सम्मान, कांग्रेस ने दिया धोखा- सुखराम चौधरी

By PARUL Published: 25 Apr 2024, 3:35 PM | Updated: 25 Apr 2024, 3:59 PM 1 min read

HNN/नाहन

कांग्रेस में सरकार बने 15 महीने हो गए। सरकार ने दो बजट पेश कर दिए। दोनों बजटों में इन्होंने नारी सम्मान निधि की कोई बात नहीं की। यह आरोप नाहन में जारी बयान में भारतीय जनता पार्टी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने लगाए। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के खाला क्यार में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारी का सम्मान करना नहीं जानती। प्रदेश में 15 महीने से अधिक समय कांग्रेस सरकार को बने हुए हो गया है। सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा के चुनाव में अपनी प्रथम गारंटी में ये कहा था कि 18 साल से 60 साल की सभी महिलाओं को हम 1500 रूपये प्रति महीना देंगे।

प्रदेश सरकार के सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाया, मिस कॉल करवाई और इनके कार्यकर्ताओं ने कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी, दिसंबर महीने में विदाउट एनी कंडीशन ये पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। सुखराम चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेसियों को डर हो गया हैं और बोखलाहट में यह सरकार आ गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में बयान देते हुए कहा कि नारी सम्मान निधि देंगे और 13 कंडीशन उसमें लगा दी। किसी को भी पेंशन लगनी नहीं है, वो पैसे मिलने नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 15 महीने क्यों लगे? यह घोषणा करने के लिए ये हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति इनसे पूछना चाहती है। कांग्रेस ने विधानसभा के चुनाव में भी नारी शक्ति का अपमान किया और अब लोकसभा के चुनाव नजदीक देखकर फिर नारी शक्ति को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति इनके के बहकावे में नहीं आएगी। लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को इसका मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी कहती नहीं करती है। 80 साल से 60 साल के सभी बुजुर्गों की पेंशन लगाने का प्रोविजन किया, 20 साल की छूट दी, भाजपा ने कोई घोषणा नहीं करी थी, कोई गारंटी नहीं दी थी।