भाजपा शासित राज्यों व केंद्र सरकार महिलाओं के अधिकारों का कर रही हनन- उपमा धीमान
जिला महिला कांग्रेस की विशेष बैठक कांग्रेस भवन नाहन में हुई आयोजित
HNN/ नाहन
जिला महिला कांग्रेस की एक विशेष बैठक शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपमा धीमान ने की। बैठक में मुख्य रूप से मोदी सरकार द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचार तथा भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के अधिकारों के हनन का मुद्दा छाया रहा।
उपमा धीमान ने कहा कि महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी की न्याय यात्रा में पांच मुद्दे शामिल किए गए हैं। जिसमें युवाओं, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं तथा सत्ता में महिलाओं से न्याय को लेकर राहुल गांधी अलख जगा रहे हैं। जबकि मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, असम, मिजोरम, यूपी और हरियाणा में महिला पहलवानों के साथ अन्याय जग जाहिर है।
केंद्र की मोदी सरकार आंखें मुंझे बैठी है। महिला पहलवान अपने विजेता मैडल सरकार को वापिस कर रहे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में जो मेयर चुनाव में भाजपा ने धादली करवाई वह पूरे देश ने देखी है। यहां तक की हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों पर गोलियां चलाई है, यह अन्याय पूरा देश दिख रहा है।
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलकर वहां की आदिवासी महिलाओं पर हो रहे थे अत्याचारों के बारे में बात करना चाहती थी। मगर उन्हें समय नहीं दिया गया है।
बीजेपी की सरकारों में तानाशाही चरम पर है, जिसका इस बैठक में पुरजोर विरोध किया गया। इस मौके पर ब्लॉक महिला अध्यक्ष बलकिश, आराधना ठाकुर, सुमन गर्ग, चंपा देवी, सायरा बानो, शाहिदा अंसारी, मीना, तबसुम, शमशाद बेगम और पार्षद हरप्रीत कौर और श्रुति आदि उपस्थित रहे।