भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक में बड़ा फैसला: अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल होने की मांग

Big-decision.jpg

HNN/सिरमौर

सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र के भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि वे अपने समुदाय को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति हिमाचल उच्च न्यायालय में दायर याचिका का पुरजोर समर्थन करेगी और आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा, समिति ने यह भी निर्णय लिया कि यदि उच्च न्यायालय से रोक हट जाती है, तो वे हिमाचल सरकार से अपने वर्ग को अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के दोनों प्रमाण पत्र जारी करने की मांग करेंगे।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि ओबीसी वर्ग में किसी जाति को शामिल करना या बाहर करना अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का एकाधिकार है, और यदि गिरी पार क्षेत्र के भाट्ट ब्राह्मणों को ओबीसी से बाहर कर दिया जाता है, तो उन्हें अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल होना हितकर होगा।बैठक में कार्यकारिणी के कई सदस्यों ने भाग लिया और इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई।