दो भैंसों की लड़ाई में बुजुर्ग की मौत

झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत

अंग खराब होने से देहदान की इच्छा भी रह गई अधूरी।

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा जिले की कोर्ट गुरहेट गांव के 72 वर्षीय विशंभर दास के दर्दनाक मौत हो गई है। मौत का कारण दो भैंसों की आपसी लड़ाई की चपेट में वृद्ध का आना बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशंभर दास अपनी भैंसों को लेकर घर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में एक दूसरी भैंस के सामने से आने में दो भैंसों में भिड़ंत लड़ाई हो गई।

दोनों भैंसों की लड़ाई इतनी भयंकर थी कि 72 वर्षीय विशंभर दास उसकी चपेट में आ गये जिसके कारण विशंभर दास बुरी तरह से घायल हो गए। घायल विशंभर दास को स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी के अस्पताल में लेजा गया मरीज के गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गय। घावों के त्ताव को न सहते हुए विशंभर दास ने इलाज के दौरान वहीं दम तोड़ दिया।

दुखद बात तो यह है कि विशंभर दास की कोई संतान नहीं थी विशंभर दास बीएसएनएल विभाग सेवा निर्त्य हुए थे पूरा गांव उनके सौभाग्य बिहार के चलते उन्हें स्नेहा सामान देता था मृतक विशंभर दास की शुरू से इच्छा थी कि वह अपनी देह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दान दे देंगे। दुःखद बात तो यह रही कि जिस तरह से उनकी दर्दनाक मौत हुई है,उसके अधिकतर अंक काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गए थे।

लिहाजा उनकी देह मेडिकल कॉलेज में दान देने योग्य नहीं रह गई थी अधूरी इच्छा के चलते जहां भी विशंभर दास दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके परिवार में वृद्धि पत्नी अकेली रह गई थी विशंभर दास को गांव के सैकड़ो लोगों द्वारा विदाई दी गई।