लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित

SAPNA THAKUR | 26 जून 2022 at 8:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कोरोना संक्रमित पाया गया है। रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी और ऐसे में वे बल्लेबाजी नहीं कर सके। वहीं, शनिवार 25 जून को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहित इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

पहली बार विदेश में टेस्ट कप्तानी करने जा रहे रोहित को टीम होटल में आईसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन पहुंचे विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, अब वह भी ठीक हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]