भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताए गए The Presiding Officer, Civilian Direct Recruitment Board, CHQ, ASC Centre (South) – 2 ATC/ASC Centre (North)-1 ATC Agram Post, Bangalore -07 पते पर भेज सकते हैं।
बता दे कि भारतीय सेना की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 458 निर्धारित की गई है। इनमे सिविलियन कैटरिंग इंस्ट्रक्टर, फायरमैन, एमटीएस, कुक, फायर इंजीनियर और अन्य कई पद शामिल हैं।
इस भर्ती में उम्मीदवारों से 10वीं और 12वीं पास की योग्यता मांगी गई है। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट/शारीरिक परीक्षा/प्रोयोगिक परीक्षा और एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





