Loading...

भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश ने आपदा प्रभावित लोगों को बांटी राहत सामग्री और कंबल

Ankita • 15 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाहन सिरमौर भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त एवं गिर गए थे।

उन लोगों के पुनर्वास के लिए भारत विकास परिषद के पदाधिकारी ने गत्ताधार जाकर उन लोगों से भेंट कर उन्हें नया मकान बनाने के लिए राहत सामग्री वितरित की जिसमें ईंट बजरी रेत सीमेंट चदर के अतिरिक्त कंबल भी प्रभावित लोगों के लिए भेंट किए।

इस मौके पर व्यापार मंडल गत्ताधार के अध्यक्ष जेपी शर्मा शर्मा, भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र के अतिरिक्त महासचिव हरिंदर गुप्ता, भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आरएस सक्सेना, मुख्य सचिव भारत विकास परिषद अशोक टंडन, भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारी का गत्ताधार पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया जिनके सौजन्य से क्षेत्र के प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री वितरित की गई।

इसके लिए प्रभावित लोगों ने भी भारत विकास परिषद के पदाधिकारी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और कहा कि भारत विकास परिषद के पदाधिकारी ने हम जैसे गरीबों की हर संभव सहायता की है।