लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारी बरसात के बावजूद भी शक्तिपीठों में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु, नयना देवी में…

PRIYANKA THAKUR | 31 जुलाई 2022 at 9:57 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के बावजूद भी श्रावण अष्टमी मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसिद्ध शक्तिपीठो में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। बता दें कि शनिवार को दूसरे दिन मां नयना देवी के दरबार में 13000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी भरी। वही आज छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी-बड़ी कतारें लगनी शुरू हो गई है।  इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा से श्रद्धालु यहाँ पहुंच चुके है।

उधर, मेला सह अधिकारी एवं मंदिर न्यास अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सीसीटीवी कैमरों से गिनती की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मंदिर में आने वाली हर सड़क और रास्तों में चौकसी बढ़ा दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि पहले दिन मेले के दौरान मंदिर न्यास को 15,85,568 रुपये नकद, 34.8 ग्राम सोना और चार किलोग्राम चांदी और 50 यूरो चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]