भारी बारिश का कहर, खोड़ाआगे नाले में आई बाढ़, एक कार बही

By Ankita Published: 3 Aug 2023, 12:55 PM | Updated: 3 Aug 2023, 12:55 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में भारी बारिश के साथ बाढ़ की घटनाएं भी काफी सामने आ रही है। मामला जिला कुल्लू का है, यहां भारी बारिश से गड़सा के खोड़ाआगे नाले में से बाढ़ आ गई। बाढ़ आती देख वहां सभी लोगों में अफरा तफरी मच गई। बाढ़ की चपेट में आने से एक कार भी बह गई।

इस दौरान कार में सवार दो लोग अपनी जान बचाकर भागे। बता दें खोड़ाआगे के नाले में 10 दिनों में तीसरी बार बाढ़ आई है, जिससे लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है। बता दें बुधवार शाम तक प्रदेश में 301 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 160 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। वहीं कई मार्ग बंद होने की वजह से सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।