Loading...

भारी बारिश का कहर, सिरमौर में 74 पेयजल योजनाएं व 273 ट्रांसफार्मर ठप

Ankita • 23 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं लेगा। भारी बारिश के चलते प्रदेश में सैंकड़ो सड़के टूट गई है। इसके अलावा कई लोगों के मकान भी ध्वस्त हो गए है। मूसलाधार बारिश से प्रदेश के सभी लोगों जनजीवन-अस्तव्यस्त हो गया है। सभी लोग अपने घरों से बेघर हो गए है। लोग अब खाने-पीने को भी तरस गए है।

बता दें कि जिला सिरमौर में शनिवार को 64 सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गईं। नाहन में 15, शिलाई में 19, संगड़ाह में 20, राजगढ़ में 2 और सराहां में 5 सड़कें बंद रहीं। नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए शनिवार तड़के तीन बजे चबाहां समेत अन्य स्थानों पर बंद हो गया, जिसे सुबह 11:30 बजे बहाल किया गया।

एचआरटीसी की 20 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हैं। निगम के शनिवार को 50 से ज्यादा रूट प्रभावित रहे। बारिश के चलते शनिवार सुबह 473 ट्रांसफार्मर प्रभावित हो गए। शाम तक 200 ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर दिया गया। 273 ट्रांसफार्मरों को ठीक करने का काम जारी है। इसके अलावा जिले में 74 पेयजल योजनाएं फिर ठप हो गई हैं। इनमें राजगढ़ में 13, शिलाई में 41, पांवटा साहिब में 18 और नाहन में दो योजनाओं को नुक्सान हुआ है।