लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 8 लापता, तलाश जारी

PARUL | 23 अगस्त 2023 at 4:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश में काफी नुकसान हो गया है। वहीं बारिश के कारण हो रहे हादसे भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात हुई भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

मृतक लोगों में शिमला के गांव शोल के एक प्रवासी दंपती की मौत हुई है। वहीं कुल्लू की सराजघाटी में भी काफी नुक्सान हुआ है। जहां दो स्कूलों के साथ-साथ यहां 80 से अधिक मवेशी खोलनाल के नाले में बह गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं दो महिलाओं और दादा-पोती के बहने की खबर भी सामने आई है साथ ही बगलामुखी के पास एक 16 वर्षीय छात्र मलबे में दबने से मौत हो गई है। इसके साथ ही मकान के गिर जाने से एक व्यक्ति की मलबे में दब गया और अपनी जान खो बैठा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]