Loading...

भारी बारिश ने प्रदेश में जमकर मचाई तबाही, अब तक इतने लोगों की गई जान…..

Ankita • 25 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने अपना भयंकर रूप दिखाया है। इस भारी बारिश ने लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण लगातार लैंडस्लाइड हो रहे हैं जिसके चलते लोगों के आशियाने उजड़ रहे हैं।

बीते 48 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश में 109 मकान ढह गए जबकि 211 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य में इस मानसून सीजन में 24 जून से 24 अगस्त तक 367 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 125 की सड़क हादसों में मौत हुई। 343 लोग घायल हुए हैं।

इस दौरान 2346 घर ढह गए। 10135 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ। 303 दुकानों व 5048 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं कुल्लू के आनी में 8 मकान गिर गए जबकि,2 मकानों को अभी भी खतरा बना हुआ है। प्रदेश को अब तक 8300 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है, जबकि यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और भी अधिक बढ़ेगा।