लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भीड़ नियंत्रण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

SAPNA THAKUR | 30 दिसंबर 2022 at 12:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, दिल्ली तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वाधान में चिंतपूर्णी में आयोजित तीन दिवसीय प्र्र्र्र्र्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हो गया। समापन शिविर में उपायुक्त राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस शिविर में चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी तथा चिंतपूर्णी और डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के स्थानीय स्वयंसेवकों को भीड़ नियंत्रण के प्रबन्धन बारे प्रशिक्षित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों से भीड़ नियंत्रण और प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। तीन दिवसीय कार्यशाला में 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज़िला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊना के ट्रेनिंग एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉआर्डिनेटर सुमन चहल ने किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]